क्या कर रहे हो ज़ुल्म करो राह राह का

क्या कर रहे हो ज़ुल्म करो राह राह का

कहते हैं बे-जिगर है बड़ा तीर आह का

यूँ रौंगटे लरज़ते हैं पूछेंगे रोज़-ए-हश्र

क्यूँ एक दिन भी ख़ौफ़ न आया गुनाह का

हालत पे मेरी उन के भी आँसू निकल पड़े

देखा गया न यास में आलम निगाह का

किसरा का ताक़ काबे के बुत मुँह के बल गिरे

शोहरा सुना जो अशहदो-अन-ला-इलाह का

'शाइर' अजीब रंग से गुज़री है अपनी उम्र

दुनिया में नाम भी न सुना ख़ैर-ख़्वाह का

(971) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554