गए दिनों की रक़ाबत को वो भुला न सके

गए दिनों की रक़ाबत को वो भुला न सके

शरीक-ए-बज़्म थे लेकिन नज़र मिला न सके

अज़ाब-ए-हिज्र के लम्हात हम भुला न सके

दयार-ए-ग़ैर में इक पल सुकून पा न सके

बहुत बईद न था मसअलों का हल होना

अना के पाँव से ज़ंजीर हम हटा न सके

तअल्लुक़ात में हद-दर्जा एहतियात रही

क़रीब आ न सके वो मुझे भुला न सके

फ़रेब खा गए तब जा के इंकिशाफ़ हुआ

क़रीब रह के भी हम उन को आज़मा न सके

(1133) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554