हम तिरे इश्क़ में कुछ ऐसे ठिकाने लग जाएँ
हम तिरे इश्क़ में कुछ ऐसे ठिकाने लग जाएँ
रेग-ज़ारों में फिरें ख़ाक उड़ाने लग जाएँ
ढूँडता रहता हूँ हाथों की लकीरों में तुझे
चाहता हूँ मिरे हाथों में ख़ज़ाने लग जाएँ
ये अलग बात कि तज्दीद-ए-तअल्लुक़ न हुआ
पर उसे भूलना चाहूँ तो ज़माने लग जाएँ
शहर-ए-बे-शक्ल में ऐ काश कभी ऐसा हो
हस्ब-ए-तर्तीब कई आईना-ख़ाने लग जाएँ
(1121) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अहमद अशफ़ाक़