ज़मीं वालों की बस्ती में सुकूनत चाहती है
ज़मीं वालों की बस्ती में सुकूनत चाहती है
मिरी फ़ितरत सितारों से इजाज़त चाहती है
अजब ठहराव पैदा हो रहा है रोज़ ओ शब में
मिरी वहशत कोई ताज़ा अज़िय्यत चाहती है
मैं तुझ को लिखते लिखते थक चुका हूँ मेरी दुनिया
मिरी तहरीर अब थोड़ी सी फ़ुर्सत चाहती है
उधर मुँह-ज़ोर मौजें दनदनाती फिर रही हैं
मगर इक नाव दरिया से बग़ावत चाहती है
(953) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अहमद अशफ़ाक़