तुम जो आ जाओ ग़म धुआँ हो जाए
तुम जो आ जाओ ग़म धुआँ हो जाए
बज़्म-ए-जाँ रश्क-ए-आसमाँ हो जाए
टूट जाता है दम मोहब्बत का
बद-गुमानी अगर जवाँ हो जाए
हाल ओ माज़ी की सरहदें ऐसी
ज़िंदगी पल में रफ़्तगाँ हो जाए
साफ़ सुथरा मुआमला रखिए
उस से पहले अज़ाब-ए-जाँ हो जाए
चीख़ उठता है दफ़अतन किरदार
जब कोई शख़्स बद-गुमाँ हो जाए
लाज़मी हैं वज़ाहतें 'अश्फ़ाक़'
जब कोई दोस्त बद-गुमाँ हो जाए
(1007) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अहमद अशफ़ाक़