मैं तो सोया भी न था क्यूँ ये दर-ए-ख़्वाब गिरा

मैं तो सोया भी न था क्यूँ ये दर-ए-ख़्वाब गिरा

मेरी आग़ोश में बुझता हुआ महताब गिरा

फिर समुंदर की तरफ़ लौट चली मौज-ब-मौज

फिर कोई तिश्ना-दहन आ के सर-ए-आब गिरा

अक्स मिस्मार न कर दीदा-ए-हैराँ के सरिश्क

मेरे ख़्वाबों के दर-ओ-बाम न सैलाब गिरा

ढूँड सीपी की तरह दिल को न साहिल के क़रीब

ये सदफ़ दूर बहुत दूर तह-ए-आब गिरा

आहन ओ संग को ज़हराब-ए-फ़ना चाट गया

पहले दीवार शिकस्ता हुई फिर बाब गिरा

(864) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554