दिल मुनाफ़िक़ था शब-ए-हिज्र में सोया कैसा

दिल मुनाफ़िक़ था शब-ए-हिज्र में सोया कैसा

और जब तुझ से मिला टूट के रोया कैसा

ज़िंदगी में भी ग़ज़ल ही का क़रीना रक्खा

ख़्वाब-दर-ख़्वाब तिरे ग़म को पिरोया कैसा

अब तो चेहरों पे भी कत्बों का गुमाँ होता है

आँखें पथराई हुई हैं लब-ए-गोया कैसा

देख अब क़ुर्ब का मौसम भी न सरसब्ज़ लगे

हिज्र ही हिज्र मरासिम में समोया कैसा

एक आँसू था कि दरिया-ए-नदामत था 'फ़राज़'

दिल से बेबाक शनावर को डुबोया कैसा

(3456) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554