हर आश्ना में कहाँ ख़ू-ए-मेहरमाना वो

हर आश्ना में कहाँ ख़ू-ए-मेहरमाना वो

कि बेवफ़ा था मगर दोस्त था पुराना वो

पुकारते हैं मह-ओ-साल मंज़िलों की तरह

लगा है तौसन-ए-हस्ती को ताज़ियाना वो

हमें भी ग़म-तलबी का नहीं रहा यारा

तिरे भी रंग नहीं गर्दिश-ए-ज़माना वो

अब अपनी ख़्वाहिशें क्या क्या उसे रुलाती हैं

ये बात हम ने कही थी मगर न माना वो

यही कहेंगे कि बस सूरत-आश्नाई थी

जो अहद टूट चुका याद क्या दिलाना वो

इस एक शक्ल में क्या क्या न सूरतें देखीं

निगार था नज़र आया निगार-ख़ाना वो

बुझा दिया है तुझे भी 'फ़राज़' दुनिया ने

कहाँ गया तिरा हर वक़्त मुस्कुराना वो

(2095) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554