मिसाल-ए-दस्त-ए-ज़ुलेख़ा तपाक चाहता है

मिसाल-ए-दस्त-ए-ज़ुलेख़ा तपाक चाहता है

ये दिल भी दामन-ए-यूसुफ़ है चाक चाहता है

दुआएँ दो मिरे क़ातिल को तुम कि शहर का शहर

उसी के हाथ से होना हलाक चाहता है

फ़साना-गो भी करे क्या कि हर कोई सर-ए-बज़्म

मआल-ए-क़िस्सा-ए-दिल दर्दनाक चाहता है

इधर उधर से कई आ रही हैं आवाज़ें

और उस का ध्यान बहुत इंहिमाक चाहता है

ज़रा सी गर्द-ए-हवस दिल पे लाज़मी है 'फ़राज़'

वो इश्क़ क्या है जो दामन को पाक चाहता है

(8345) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554