मिज़ाज हम से ज़ियादा जुदा न था उस का

मिज़ाज हम से ज़ियादा जुदा न था उस का

जब अपने तौर यही थे तो क्या गिला उस का

वो अपने ज़ोम में था बे-ख़बर रहा मुझ से

उसे गुमाँ भी नहीं मैं नहीं रहा उस का

वो बर्क़-रौ था मगर वो गया कहाँ जाने

अब इंतिज़ार करेंगे शिकस्ता-पा उस का

चलो ये सैल-ए-बला-ख़ेज़ ही बने अपना

सफ़ीना उस का ख़ुदा उस का नाख़ुदा उस का

ये अहल-ए-दर्द भी किस की दुहाई देते हैं

वो चुप भी हो तो ज़माना है हम-नवा उस का

हमीं ने तर्क-ए-तअल्लुक़ में पहल की कि 'फ़राज़'

वो चाहता था मगर हौसला न था उस का

(3831) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554