ये तबीअत है तो ख़ुद आज़ार बन जाएँगे हम
ये तबीअत है तो ख़ुद आज़ार बन जाएँगे हम
चारागर रोएँगे और ग़म-ख़्वार बन जाएँगे हम
हम सर-ए-चाक-ए-वफ़ा हैं और तिरा दस्त-ए-हुनर
जो बना देगा हमें ऐ यार बन जाएँगे हम
क्या ख़बर थी ऐ निगार-ए-शेर तेरे इश्क़ में
दिलबरान-ए-शहर के दिलदार बन जाएँगे हम
सख़्त-जाँ हैं पर हमारी उस्तुवारी पर न जा
ऐसे टूटेंगे तिरा इक़रार बन जाएँगे हम
और कुछ दिन बैठने दो कू-ए-जानाँ में हमें
रफ़्ता रफ़्ता साया-ए-दीवार बन जाएँगे हम
इस क़दर आसाँ न होगी हर किसी से दोस्ती
आश्नाई में तिरा मेआ'र बन जाएँगे हम
'मीर' ओ 'ग़ालिब' क्या कि बन पाए नहीं 'फ़ैज़' ओ 'फ़िराक़'
ज़ोम ये था 'रूमी' ओ 'अत्तार' बन जाएँगे हम
(3157) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अहमद फ़राज़