ये शहर सेहर-ज़दा है सदा किसी की नहीं

ये शहर सेहर-ज़दा है सदा किसी की नहीं

यहाँ ख़ुद अपने लिए भी दुआ किसी की नहीं

ख़िज़ाँ में चाक-गरेबाँ था मैं बहार में तू

मगर ये फ़स्ल-ए-सितम-आश्ना किसी की नहीं

सब अपने अपने फ़साने सुनाते जाते हैं

निगाह-ए-यार मगर हम-नवा किसी की नहीं

मैं आज ज़द पे अगर हूँ तो ख़ुश-गुमान न हो

चराग़ सब के बुझेंगे हवा किसी की नहीं

'फ़राज़' अपनी जिगर-कावियों पे नाज़ न कर

कि ये मता-ए-हुनर भी सदा किसी की नहीं

(15104) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554