जहाँ से होता है प्यारे ख़ुदा का नाम शुरूअ'

जहाँ से होता है प्यारे ख़ुदा का नाम शुरूअ'

वहीं से करते हम ज़िंदगी का काम शुरूअ'

ये कैसी राह-ए-सफ़र है ये कैसा आलम है

कि पाँव रक्खें जहाँ भी वहीं मक़ाम शुरूअ'

जहाँ पे होता है दिल पे नुज़ूल-ए-बार-ए-अज़ाब

वहीं से होता है दुनिया का ये निज़ाम शुरूअ'

न सोचो वक़्त बहुत कम है ज़िंदगी कम है

जो हो सके तो करो गर्दिश-ए-मुदाम शुरूअ'

सुकूत ओ शोर के माबैन कोई है मौजूद

जहाँ हो ख़त्म समाअ'त वहीं कलाम शुरूअ'

बड़ी अजीब है ये दास्तान-ए-इश्क़ 'हमेश'

सवेरा होने से पहले हो गोया शाम शुरूअ'

(886) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554