दुनिया से तन को ढाँप क़यामत से जान को
दुनिया से तन को ढाँप क़यामत से जान को
दो चादरें बहुत हैं तिरी आन-बान को
इक मैं ही रह गया हूँ किए सर को बार-ए-दोश
क्या पूछते हो भाई मिरे ख़ानदान को
जिस दिन से अपने चाक-ए-गरेबाँ का शोर है
ताले लगा गए हैं रफ़ूगर दुकान को
फ़िलहाल दिल पे दिल तो लिए जा रहे हो तुम
और जो हिसाब भूल गया कल-कलान को
दिल में से चुन के हम भी कोई ग़ुंचा ऐ नसीम
भेजेंगे तेरे हाथ कभी गुलसितान को
मशग़ूल हैं सफ़ाई-ओ-तौसी-ए-दिल में हम
तंगी न इस मकान में हो मेहमान को
(975) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554