हमेशा दिल हवस-ए-इंतिक़ाम पर रक्खा
हमेशा दिल हवस-ए-इंतिक़ाम पर रक्खा
ख़ुद अपना नाम भी दुश्मन के नाम पर रक्खा
वो बादशाह-ए-फ़िराक़-ओ-विसाल है उस ने
जो बार सब प गिराँ था ग़ुलाम पर रक्खा
किए हैं सब को अता उस ने ओहदा ओ मंसब
मुझे भी सीना-ख़राशी के काम पर रक्खा
कोई सवार उठा है पस-ए-ग़ुबार-ए-फ़ना
क़ज़ा ने हाथ कुलाह ओ नियाम पर रक्खा
किसी ने बे-सर-ओ-पाई के बावजूद मुझे
ज़मीन-ए-सज्दा ओ अर्ज़-ए-क़याम पर रक्खा
(1078) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554