न तीरगी के लिए हूँ न रौशनी के लिए
न तीरगी के लिए हूँ न रौशनी के लिए
सितारा-ए-सहरी हूँ मैं ज़िंदगी के लिए
ये कौन वक़्त की सूरत मुझे बदलता है
ये क्या किसी के लिए कुछ हूँ कुछ किसी के लिए
सराब-ए-ख़्वाब की ता'बीर जू-ए-आब सही
मैं सोचता हूँ मगर दश्त-ए-तिश्नगी के लिए
वो मुतमइन हूँ गुमाँ को यक़ीं समझता हूँ
यक़ीं कि ख़ुद नहीं कुछ कम जो गुमरही के लिए
कहीं वो मेरी तरह मेरा आश्ना ही न हो
हज़ार ख़्वाब बुनूँ मैं जिस अजनबी के लिए
वो आसमाँ हो कि सहरा वजूद हो कि अदम
फ़ज़ा बनी है ये किस शरह-ए-ख़ामुशी के लिए
(2440) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554