हर इक शय पर बहार-ए-ज़िंदगी महसूस करता हूँ
हर इक शय पर बहार-ए-ज़िंदगी महसूस करता हूँ
मगर बा-ईं-हमा तेरी कमी महसूस करता हूँ
भटक कर भी कभी मंज़िल से बेगाना नहीं होता
किसी की ग़ाएबाना रहबरी महसूस करता हूँ
मैं अपने दिल पे रख लेता हूँ तोहमत बद-गुमानी की
अगर तेरी तरफ़ से बे-रुख़ी महसूस करता हूँ
ये दुनिया अजनबी पहले भी थी और अब भी है लेकिन
अब अपने आप को भी अजनबी महसूस करता हूँ
तुम्हें इस बात का अंदाज़ा शायद हो नहीं सकता
कि तुम को देख कि कितनी ख़ुशी महसूस करता हूँ
(948) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554