दिल हैं यूँ मुज़्तरिब मकानों में

दिल हैं यूँ मुज़्तरिब मकानों में

मछलियाँ जैसे मर्तबानों में

धूप से ढूँडते हैं राह-ए-फ़रार

लोग शीशे के साएबानों में

बे-इरादा कलाम की ख़्वाहिश

बे-सबब लुकनतें ज़बानों में

तेरी आमद पे जैसे लौट आया

वक़्त गुज़रे हुए ज़मानों में

दिल धड़कता है हर सितारे का

आज की रात आसमानों में

ज़ंग-आलूद हो गए जज़्बी

जम गए हर्फ़ सर्द-ख़ानों में

रेशमी लोग ढूँडते हैं हम

शहर के आहनी मकानों में

(1101) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554