इश्क़ जन्मों का है सफ़र शायद

इश्क़ जन्मों का है सफ़र शायद

ख़त्म होगा न उम्र भर शायद

आज कच्चा घड़ा है नाव मिरी

पार लग जाऊँ डूब कर शायद

हर्फ़-ए-मतलब सुना के रो देना

काम कर जाए चश्म-ए-तर शायद

ख़ुद को हम बारहा पुकार आए

आज हम भी नहीं थे घर शायद

और करनी है जुस्तुजू अपनी

और फिरना है दर-ब-दर शायद

कौन पागल को कू-ब-कू ढूँडे

फिर रहा हो नगर नगर शायद

शब गए उठ के याद कर उस को

यूँ दुआओं में हो असर शायद

आ के मंज़िल पे सो गया राही

ख़त्म है बस यहीं सफ़र शायद

बन सँवर कर रहा करो 'हसरत'

उस की पड़ जाए इक नज़र शायद

(869) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554