न बहते अश्क तो तासीर में सिवा होते

न बहते अश्क तो तासीर में सिवा होते

सदफ़ में रहते ये मोती तो बे-बहा होते

मुझ ऐसे रिंद से रखते ज़रूर ही उल्फ़त

जनाब-ए-शैख़ अगर आशिक़-ए-ख़ुदा होते

गुनाहगारों ने देखा जमाल-ए-रहमत को

कहाँ नसीब ये होता जो बे-ख़ता होते

जनाब-ए-हज़रत-ए-नासेह का वाह क्या कहना

जो एक बात न होती तो औलिया होते

मज़ाक़-ए-इश्क़ नहीं शेख़ में ये है अफ़्सोस

ये चाशनी भी जो होती तो क्या से क्या होते

महल्ल-ए-शुक्र हैं 'अकबर' ये दरफ़शाँ नज़्में

हर इक ज़बाँ को ये मोती नहीं अता होते

(1182) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554