मोहब्बत करने वालों के बहार-अफ़रोज़ सीनों में

मोहब्बत करने वालों के बहार-अफ़रोज़ सीनों में

रहा करती है शादाबी ख़िज़ाँ के भी महीनों में

ज़िया-ए-मेहर आँखों में है तौबा मह-जबीनों के

कि फ़ितरत ने भरा है हुस्न ख़ुद अपना हसीनों में

हवा-ए-तुंद है गिर्दाब है पुर-शोर धारा है

लिए जाते हैं ज़ौक-ए-आफ़ियत सी शय सफ़ीनों में

मैं हँसता हूँ मगर ऐ दोस्त अक्सर हँसते हुए भी

छुपाए होते हैं दाग़ और नासूर अपने सीनों में

मैं उन में हूँ जो हो कर आस्तान-ए-दोस्त से महरूम

लिए फिरते हैं सज्दों की तड़प अपनी जबीनों में

मिरी ग़ज़लें पढ़ें सब अहल-ए-दिल और मस्त हो जाएँ

मय-ए-जज़्बात लाया हूँ मैं लफ़्ज़ी आबगीनों में

(872) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554