क़सम इन आँखों की जिन से लहू टपकता है

क़सम इन आँखों की जिन से लहू टपकता है

मिरे जिगर में इक आतिश-कदा दहकता है

गुज़िश्ता काहिश ओ अंदोह के ख़याल ठहर

मिरे दिमाग़ में शोला सा इक भड़कता है

किसी के ऐश-ए-तमन्ना की दास्ताँ न कहो

कलेजा मेरी तमन्नाओं का धड़कता है

इलाज-ए-'अख़्तर'-ए-ना-काम क्यूँ नहीं मुमकिन

अगर वो जी नहीं सकता तो मर तो सकता है

(825) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554