सरशार हूँ छलकते हुए जाम की क़सम

सरशार हूँ छलकते हुए जाम की क़सम

मस्त-ए-शराब-ए-शौक़ हूँ ख़य्याम की क़सम

इशरत-फ़रोश था मिरा गुज़रा हुआ शबाब

कहता हूँ खा के इशरत-ए-अय्याम की क़सम

होती थी सुबह-ए-ईद मिरी सुब्ह पर निसार

खाती थी शाम-ए-ऐश मिरी शाम की क़सम

'अख़्तर' मज़ाक़-ए-दर्द का मारा हुआ हूँ मैं

खाते हैं अहल-ए-दर्द मिरे नाम की क़सम

(837) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554