शनासाई

रात के हाथ पे जलती हुई इक शम-ए-वफ़ा

अपना हक़ माँगती है

दूर ख़्वाबों के जज़ीरे में

किसी रौज़न से

सुब्ह की एक किरन झाँकती है

वो किरन दरपा-ए-आज़ार हुई जाती है

मेरी ग़म-ख़्वार हुई जाती है

आओ किरनों को अंधेरों का कफ़न पहनाएँ

इक चमकता हुआ सूरज सर-ए-मक़्तल लाएँ

तुम मिरे पास रहो

और यही बात कहो

आज भी हर्फ़-ए-वफ़ा बाइस-ए-रुस्वाई है

अपने क़ातिल से मिरी ख़ूब शनासाई है

(819) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554