चंद उलझी हुई साँसों की अता हूँ क्या हूँ

चंद उलझी हुई साँसों की अता हूँ क्या हूँ

मैं चराग़-ए-तह-ए-दामान-ए-सबा हूँ क्या हूँ

हर नफ़स है मिरा पर्वर्दा-ए-आग़ोश-ए-बला

अपने ना-कर्दा गुनाहों की सज़ा हूँ क्या हूँ

मुझ पे खुलता ही नहीं मेरा सितम-दीदा वजूद

कोई पत्थर हूँ कि गुम-कर्दा सदा हूँ क्या हूँ

दिल में हूँ और ज़बाँ पर कभी आता भी नहीं

मैं कोई भोला हुआ हर्फ़-ए-दुआ हूँ क्या हूँ

मैं सफ़र में हूँ मगर सम्त-ए-सफ़र कोई नहीं

क्या मैं ख़ुद अपना ही नक़्श-ए-कफ़-ए-पा हूँ क्या हूँ

मैं ने देखा ही नहीं जागती आँखों से कभी

कोई उक़्दा हूँ कि ख़ुद उक़्दा-कुशा हूँ क्या हूँ

पूछता है मिरा पैराहन-ए-हस्ती मुझ से

मैं क़बा हूँ कि फ़क़त बंद-ए-क़बा हूँ क्या हूँ

दिल की और मेरी ज़बाँ एक है फिर भी 'अख़्तर'

लफ़्ज़ ओ मअनी की पुर-असरार फ़ज़ा हूँ क्या हूँ

(900) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554