लफ़्ज़ लिखना है तो फिर काग़ज़ की निय्यत से न डर
लफ़्ज़ लिखना है तो फिर काग़ज़ की निय्यत से न डर
इस क़दर इज़हार की बे-मानविय्यत से न डर
देख! गुलशन में अभी शाख़-ए-तहय्युर बाँझ है
फूल होना है तो खिलने की अज़िय्यत से न डर
हमरह-ए-मौसम सफ़र की बस्तियों के दरमियाँ
नक़्श-बर-दीवार बारिश की वसिय्यत से न डर
एक हल्की सी सदा तो बिन ज़बाँ रखता है तू
चार जानिब ख़ामुशी की अक्सरिय्यत से न डर
आसमाँ इक दिन पतिंगा हो सर-ए-शम्-ए-ज़मीं
मोम कर अपने लहू को जल अज़िय्यत से न डर
(813) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554