बे-तअल्लुक़ी

शाम होती है सहर होती है ये वक़्त-ए-रवाँ

जो कभी संग-ए-गिराँ बन के मिरे सर पे गिरा

राह में आया कभी मेरी हिमाला बन कर

जो कभी उक़्दा बना ऐसा कि हल ही न हुआ

अश्क बन कर मिरी आँखों से कभी टपका है

जो कभी ख़ून-ए-जिगर बन के मिज़ा पर आया

आज बे-वासता यूँ गुज़रा चला जाता है

जैसे मैं कश्मकश-ए-ज़ीस्त में शामिल ही नहीं!

(818) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554