बन के साहिल की निगाहों में तमाशा हम लोग

बन के साहिल की निगाहों में तमाशा हम लोग

नक़्श-ए-पा ढूँड रहे हैं सर-ए-दरिया हम लोग

साए छूटे तो पिघलने लगे फिर धूप में जिस्म

काश होते न कभी ख़ुद से शनासा हम लोग

हम को नफ़रत है अंधेरों से मगर क्या कीजे

कि उजालों से भी रखते नहीं रिश्ता हम लोग

कुछ नज़र आता नहीं जिन में धुँदलकों के सिवा

करते रहते हैं उन्हीं ख़्वाबों के दर वा हम लोग

ज़ेहन पर बार है आँखों का मुक़द्दर है थकन

ख़्वाब अगर देखते भी हैं तो अधूरा हम लोग

अपनी ही आँखों से गिरते हुए देखा जिस को

ढूँढते क्यूँ उसी दीवार का साया हम लोग

(731) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log In Hindi By Famous Poet Aleem Afsar. Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log is written by Aleem Afsar. Complete Poem Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log in Hindi by Aleem Afsar. Download free Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log Poem for Youth in PDF. Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log is a Poem on Inspiration for young students. Share Ban Ke Sahil Ki Nigahon Mein Tamasha Hum Log with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.