बन कर लहू यक़ीन न आए तो देख लें

बन कर लहू यक़ीन न आए तो देख लें

टपकी हैं पा-ए-ख़्वाब से सहरा की वुसअतें

पूछे कभी जो आबला पाई की दास्ताँ

दरिया से कह भी देते प सहरा से क्या कहें

चलना है साथ साथ रह-ए-ज़ीस्त में तो आओ

ना-आश्नाइयों की क़बाएँ उतार दें

जिस को छुपा के दिल में समुंदर ने रख लिया

बादल के मुँह से आओ वही दास्ताँ सुनें

पाँव में कितने तारों के काँटे चुभो लिए

इस एक आरज़ू में कि सूरज से जा मिलें

चेहरों पे चुन के फैले थे क़ौस-ए-क़ुज़ह के रंग

आओ ख़रीद लाएँ कहीं से वो साअ'तें

बादल ने आ के रोक दिया वर्ना एक दिन

इक आग पीने वाली थी जंगल की उलझनें

(722) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len In Hindi By Famous Poet Aleem Afsar. Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len is written by Aleem Afsar. Complete Poem Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len in Hindi by Aleem Afsar. Download free Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len Poem for Youth in PDF. Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len is a Poem on Inspiration for young students. Share Ban Kar Lahu Yaqin Na Aae To Dekh Len with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.