इक जुनूँ कहिए उसे जो मिरे सर से निकला

इक जुनूँ कहिए उसे जो मिरे सर से निकला

वर्ना मतलब न कोई अर्ज़-ए-हुनर से निकला

कोई मंज़िल न मिली पाँव जो घर से निकला

फिर सफ़र पेश था जब गर्द-ए-सफ़र से निकला

बच के हर-चंद ज़माने की नज़र से निकला

सामने कू-ए-मलामत था जिधर से निकला

मैं बहुत दूर कहीं छोड़ चुका था उस को

क़ाफ़िला फिर मिरी हसरत का किधर से निकला

उठ के उस बज़्म से आ जाना कुछ आसान न था

एक दीवार से निकला हूँ जो दर से निकला

मय-कदा देखा तो याद-ए-ग़म-ए-याराँ आई

जाम छलका तो लहू ज़ख़्म-ए-जिगर से निकला

भीड़ के ख़ौफ़ से फिर घर की तरफ़ लौट आया

घर से जब शहर में तन्हाई के डर से निकला

पड़ गया वक़्त तो सदियों के भरम टूट गए

काम कुछ शाम से निकला न सहर से निकला

(683) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla In Hindi By Famous Poet Aleem Masroor. Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla is written by Aleem Masroor. Complete Poem Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla in Hindi by Aleem Masroor. Download free Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla Poem for Youth in PDF. Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla is a Poem on Inspiration for young students. Share Ek Junun Kahiye Use Jo Mere Sar Se Nikla with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.