रूह अफ़्सुर्दा तबीअत मिरी ग़म-कोश हुई

रूह अफ़्सुर्दा तबीअत मिरी ग़म-कोश हुई

ज़िंदगी अपने ही मातम में सियह-पोश हुई

फ़िक्र-ए-फ़र्दा हुई या फ़िक्र-ए-ग़म-ए-दोश हुई

तेरी याद आई कि हर बात फ़रामोश हुई

सोहबत-ए-शैख़ हुई सोहबत-ए-मय-नोश हुई

जोश में रूह न फिर आई जो मदहोश हुई

ज़िंदगी उन के फ़सानों से भी उक्ता सी गई

जो थी सर-ता-ब-क़दम गोश गिराँ-गोश हुई

जाने क्या महफ़िल-ए-परवाना में देखा उस ने

फिर ज़बाँ खुल न सकी शम्अ जो ख़ामोश हुई

(757) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554