वक़्त-ए-आख़िर जो बालीं पर आजाइयो

वक़्त-ए-आख़िर जो बालीं पर आजाइयो

याद रखियो बहुत नेकियाँ पाइयो

मेरे लाएक़ जो हो मुझ को बतलाइयो

जान हाज़िर है कुछ और फ़रमाइयो

एक डर मुझ को अर्ज़-ए-तमन्ना में है

तुम पसीने पसीने न हो जाइयो

हम दुआ अम्न की माँगते हैं मगर

आप भी अपनी पायल को समझाईयो

हम को भी कुछ लकीरों की पहचान है

आप अपनी हथेली इधर लाइयो

हाल-ए-दिल हम सुनाते हैं हँसते हो तुम

हम नहीं बोलते तुम से अब जाइयो

मीर के रंग में लिख के ग़ज़लें 'अलीम'

धीरे धीरे न तुम मीर बन जाइयो

(949) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554