मैं अपने वक़्त में अपनी रिदा में रहता हूँ

मैं अपने वक़्त में अपनी रिदा में रहता हूँ

और अपने ख़्वाब की आब-ओ-हवा में रहता हूँ

कभी ज़मीन कभी सैर-गाह-ए-माह-ओ-नुजूम

कभी मैं अक्स-ए-नज़र-आश्ना में रहता हूँ

समाअतों पर उतरता हूँ मिस्ल-ए-सौत-ए-यक़ीं

दिलों के वाहिमा-ए-बरमला में रहता हूँ

मैं उड़ती गर्द हूँ अहल-ए-हुनर के तेशे की

और अहल-ए-दर्द की भी ख़ाक-ए-पा में रहता हूँ

मैं इक फ़क़ीर-ए-ख़ुदा-मस्त बरसर-ए-दुनिया

जमाल-ए-यार की हैरत-सरा में रहता हूँ

(1087) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554