किसी पे बार-ए-दिगर भी निगाह कर न सके

किसी पे बार-ए-दिगर भी निगाह कर न सके

कोई भी शौक़ ब-हद्द-ए-गुनाह कर न सके

उजड-पने में तलब कर गए जवाज़-ए-ख़ता

ख़िज़र के साथ भी हम तो निबाह कर न सके

दयार-ए-हिज्र बसाया है जो कि बरसों में

दम-ए-विसाल की ख़ातिर तबाह कर न सके

अमाँ तलब न हुए दश्त-ए-बे-पनाह में हम

सवाद-ए-जाँ भी मगर हर्फ़-ए-राह कर न सके

सफ़र-मआब यही बहर-ओ-बर है फिर भी हम

परों को अपने कुशा ख़्वाह-मख़ाह कर न सके

(1008) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554