ना-शनासी का हमेशा ग़म रहा

ना-शनासी का हमेशा ग़म रहा

आइना भी अपना ना-महरम रहा

आग है उस पर है ये बे-शो'लगी

अपने जलने का अजब आलम रहा

सारे ऊँचे घर हवा की ज़द में थे

मेरा मलबा था जो मुस्तहकम रहा

मैं भी सैल-ए-आरज़ू में बह गया

वो भी ग़र्क़-ए-गर्मी-ए-शबनम रहा

हम गिरे भी तो अना के ग़ार में

टूटते पर भी वही दम-ख़म रहा

अब है 'हाली' बे-नियाज़ी का ख़ला

अब कहाँ एहसास-ए-बेश-ओ-कम रहा

(733) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554