अजब चंचल मिला है यार हमना
अजब चंचल मिला है यार हमना
किया इक-बारगी सरशार हमना
तधाँ सूँ देख कर कुछ यूँ समझते
दो-आलम साहिब-ए-असरार हमना
गुल-ए-बुस्ताँ है गोया ख़ार-ए-सहरा
वसा जब हुस्न का गुलज़ार हमना
ज़मीं सूँ ता-फ़लक सारे हिजाबात
हुए हैं मतला-उल-अनवार हमना
हुआ दिल सुर्ख़-रू आया नज़र जब
शगुफ़्ता चेहरा-ए-गुल-नार हमना
नवाज़िश और तलत्तुफ़ सूँ अपस के
दिया ख़ल्वत में अपने बार हमना
'अलीमुल्लाह' हुज़ूरी में सनम के
नहीं जुज़ बंदगी इक़रार हमना
(797) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554