इश्क़ आ हम सूँ किया जब राम राम
इश्क़ आ हम सूँ किया जब राम राम
हम किसी हाजी को नहिं करते सलाम
मज्लिस-ए-रिंदाँ में ज़ाहिद नहिं सुना
है सबक़ अव्वल वहाँ का जाम जाम
गर ख़लासी हश्र की मंगता है तू
रिंदगी के पी मय-ए-गुलफ़ाम फ़ाम
पूछता है क्या हमारे रम्ज़ को
बे-समझ बे-इश्क़ ज़ाहिद ख़ाम ख़ाम
गर दिखा दें यार के काकुल का तार
सुब्ह को आलम कहेगा शाम शाम
आशिक़ी के मोहकमे में हैं निकात
जान-आे-तन और अक़्ल-ओ-दिल सब दाम दाम
ऐ 'अलीमुल्लाह' ज़ाहिद को लताड़
फ़ाज़िलाँ में ख़ुश मचाया धूम-धाम
(796) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554