करेंगे अहल-ए-नज़र ताज़ा बस्तियाँ आबाद

करेंगे अहल-ए-नज़र ताज़ा बस्तियाँ आबाद

मिरी निगाह नहीं सू-ए-कूफ़ा-ओ-बग़दाद

ये मदरसा ये जवाँ ये सुरूर ओ रानाई

इन्हीं के दम से है मय-ख़ाना-ए-फ़रंग आबाद

न फ़लसफ़ी से न मुल्ला से है ग़रज़ मुझ को

ये दिल की मौत वो अंदेशा ओ नज़र का फ़साद

फ़क़ीह-ए-शहर की तहक़ीर क्या मजाल मिरी

मगर ये बात कि मैं ढूँडता हूँ दिल की कुशाद

ख़रीद सकते हैं दुनिया में इशरत-ए-परवाज़

ख़ुदा की देन है सरमाया-ए-ग़म-ए-फ़रहाद

किए हैं फ़ाश रुमूज़-ए-क़लंदरी मैं ने

कि फ़िक्र-ए-मदरसा-ओ-ख़ानक़ाह हो आज़ाद

ऋषी के फ़ाक़ों से टूटा न बरहमन का तिलिस्म

असा न हो तो कलीमी है कार-ए-बे-बुनियाद

(2699) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554