मिरी नवा से हुए ज़िंदा आरिफ़ ओ आमी

मिरी नवा से हुए ज़िंदा आरिफ़ ओ आमी

दिया है मैं ने उन्हें ज़ौक़-ए-आतिश आशामी

हरम के पास कोई आजमी है ज़मज़मा-संज

कि तार तार हुए जामा हाए एहरामी

हक़ीक़त-ए-अबदी है मक़ाम-ए-शब्बीरी

बदलते रहते हैं अंदाज़-ए-कूफ़ी ओ शामी

मुझे ये डर है मुक़ामिर हैं पुख़्ता-कार बहुत

न रंग लाए कहीं तेरे हाथ की ख़ामी

अजब नहीं कि मुसलमाँ को फिर अता कर दें

शिकवा-ए-संजर ओ फ़क़्र-ए-जुनेद ओ बस्तामी

क़बा-ए-इल्म ओ हुनर लुत्फ़-ए-ख़ास है वर्ना

तिरी निगाह में थी मेरी ना-ख़ुश अंदामी

(2087) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554