तिरी निगाह फ़रोमाया हाथ है कोताह

तिरी निगाह फ़रोमाया हाथ है कोताह

तिरा गुनह कि नख़ील-ए-बुलंद का है गुनाह

गला तो घोंट दिया अहल-ए-मदरसा ने तिरा

कहाँ से आए सदा ला इलाह इल-लल्लाह

ख़ुदी में गुम है ख़ुदाई तलाश कर ग़ाफ़िल

यही है तेरे लिए अब सलाह-ए-कार की राह

हदीस-ए-दिल किसी दरवेश-ए-बे-गलीम से पूछ

ख़ुदा करे तुझे तेरे मक़ाम से आगाह

बरहना सर है तो अज़्म-ए-बुलंद पैदा कर

यहाँ फ़क़त सर-ए-शाहीं के वास्ते है कुलाह

न है सितारे की गर्दिश न बाज़ी-ए-अफ़्लाक

ख़ुदी की मौत है तेरा ज़वाल-ए-नेमत-ओ-जाह

उठा मैं मदरसा ओ ख़ानक़ाह से ग़मनाक

न ज़िंदगी न मोहब्बत न मअरिफ़त न निगाह

(3583) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554