फिर कोई मुश्किल जवाँ होने को है

फिर कोई मुश्किल जवाँ होने को है

दोस्तों का इम्तिहाँ होने को है

झोंके दम साधे खड़े हैं चार-सू

कोई हंगामा यहाँ होने को है

भीग जाने पर भी जो बुझता न था

आज वो शो'ला धुआँ होने को है

ये बहारें और गुल बूटे निढाल

फ़स्ल-ए-गुल दौर-ए-ख़िज़ाँ होने को है

ज़िंदगी से कीजिए उम्मीद क्या

ज़िंदगी ख़ुद राएगाँ होने को है

ज़ब्त का हद से गुज़रना देखिए

राज़ आँखों से बयाँ होने को है

मंज़िल-ए-मक़्सूद जब आई नज़र

राहबर संग-ए-गराँ होने को है

(908) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554