दिन को कह दें रात हम समझे नहीं

दिन को कह दें रात हम समझे नहीं

आप की ये बात हम समझे नहीं

हम कि इक रेहन-ए-क़फ़स बिस्मिल-नफ़स

आसमाँ हैं सात हम समझे नहीं

क्या समझ में आए ज़ात-ए-मा-सिवा

मा-सिवा-ए-ज़ात हम समझे नहीं

इश्क़ से बाज़ आते हम दीवाने क्या

थी समझ की बात हम समझे नहीं

अल-ग़रज़ है ज़ीस्त मरहून-ए-अजल

ग़ायत-ए-ग़ायात हम समझे नहीं

बात सब की बात से है मुख़्तलिफ़

तेरी 'आमिर' बात हम समझे नहीं

(665) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554