ए'तिबार-ए-शौक़ इक धोका सही
ए'तिबार-ए-शौक़ इक धोका सही
ए'तिबार-ए-शौक़ पर है ज़िंदगी
सूनी यादो तुम से पहलू है बसा
सूनी यादो तुम से क्या पहलू-तही
दिल हुआ छलनी तो नग़्मे छन पड़े
बाँस में रौज़न पड़े तो बाँसुरी
बे-कसी में भी बड़ा कस-बल है दोस्त
मौत क्या है ज़ीस्त को ठुकरा के जी
हम ख़ुदा भी मान लेंगे आप को
आप पहले हो तो जाएँ आदमी
क्या यद-ए-बैज़ा से कम है दाग़-ए-दिल
मोजज़ा रखता हूँ 'आमिर'-मूसवी
(664) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554