पारसाई उन की जब याद आएगी
पारसाई उन की जब याद आएगी
मुझ से मेरी आरज़ू शरमाएगी
गर यही है पास-ए-आदाब-ए-सुकूत
किस तरह फ़रियाद लब तक आएगी
ये तो माना देख आएँ कू-ए-यार
फिर तमन्ना और कुछ फ़रमाएगी
जाने दे सब्र ओ क़रार ओ होश को
तू कहाँ ऐ बे-क़रारी जाएगी
हिज्र की शब गर यही है इज़्तिराब
नींद ऐ 'तस्लीम' क्यूँकर आएगी
(914) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554