शमीम-ए-यार न जब तक चमन में छू आए

शमीम-ए-यार न जब तक चमन में छू आए

न रंग आए किसी फूल में न बू आए

मज़ा तो जब है शहादत का मैं इधर से बढ़ूँ

उधर से तेग़-ए-जफ़ा खिंच के ता गुलू आए

दिमाग़ दे जो ख़ुदा गुलशन-ए-मोहब्बत में

हर एक गुल से तिरे पैरहन की बू आए

ज़बाँ दराज़ सिनाँ ज़ख़्म में दरीदा दहन

कहीं न दोनों में रंजिश की गुफ़्तुगू आए

दिखाएँ हुस्न-ए-बयाँ शाइरी में क्या 'तस्लीम'

ज़बान आए न अंदाज़-ए-गुफ़्तुगू आए

(940) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554