चारासाज़-ए-ज़ख़्म-ए-दिल वक़्त-ए-रफ़ू रोने लगा

चारासाज़-ए-ज़ख़्म-ए-दिल वक़्त-ए-रफ़ू रोने लगा

जी भर आया दीदा-ए-सोज़न लहू रोने लगा

बस कि थी रोने की आदत वस्ल में भी यार से

कह के अपना आप हाल-ए-आरज़ू रोने लगा

ख़ंदा-ए-ज़ख़्म-ए-जिगर ने दिल दुखाया और भी

जिस घड़ी टूटा कोई तार-ए-रफ़ू रोने लगा

सदमा-ए-बे-रहमी-ए-साक़ी न उट्ठा बज़्म में

जी भर आया देख कर ख़ाली सुबू रोने लगा

था अदम में खींच लाया आब-ओ-दाना जब यहाँ

देख कर बेचारगी से चार सू रोने लगा

आ गया काबे में जब मेहराब-ए-अबरू का ख़याल

बैठ कर 'तस्लीम'-ए-ख़स्ता क़िबला-रू रोने लगा

(865) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554