भूले से भी न जानिब-ए-अग़्यार देखना

भूले से भी न जानिब-ए-अग़्यार देखना

शर्त-ए-वफ़ा यही है ख़बरदार देखना

मानिंद-ए-शम्अ बैठ के तय की रह-ए-अदम

यारो मोजज़ा है कि रफ़्तार देखना

कहती है रूह दिल से दम-ए-नज़अ होशियार

हम तो अदम को जाते हैं घर-बार देखना

अल्लाह रे इज़्तिराब-ए-तमन्ना-ए-दीद-ए-यार

फ़ुर्सत में इक निगाह की सौ बार देखना

'तस्लीम' रू-ए-यार को हसरत की आँख से

अच्छा नहीं है शौक़ में हर बार देखना

(852) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554