ज़िंदगी बे-क़रार कौन करे

ज़िंदगी बे-क़रार कौन करे

ख़्वाहिशें बे-शुमार कौन करे

छोड़ कर काम ये मोहब्बत का

ख़ुद को बे-रोज़गार कौन करे

जब वफ़ा ही नहीं ज़माने में

इश्क़ सर पर सवार कौन करे

मौत आई है ज़ीस्त को लेने

मौत से अब उधार कौन करे

हाल जब पूछता नहीं कोई

दर्द को इश्तिहार कौन करे

तीरगी में अदब की दुनिया है

अब ये रौशन दयार कौन करे

ख़ार ही ख़ार हैं 'अहद' जिस पर

राह वो इख़्तियार कौन करे

(811) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Zindagi Be-qarar Kaun Kare In Hindi By Famous Poet Amit Ahad. Zindagi Be-qarar Kaun Kare is written by Amit Ahad. Complete Poem Zindagi Be-qarar Kaun Kare in Hindi by Amit Ahad. Download free Zindagi Be-qarar Kaun Kare Poem for Youth in PDF. Zindagi Be-qarar Kaun Kare is a Poem on Inspiration for young students. Share Zindagi Be-qarar Kaun Kare with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.