दश्त-ए-बे-आब की तरह गुज़री

दश्त-ए-बे-आब की तरह गुज़री

ज़िंदगी ख़्वाब की तरह गुज़री

चश्म-ए-पुर-आब से तिरी ख़्वाहिश

रक़्स-ए-महताब की तरह गुज़री

एक सूरत को ढूँडते हर शब

चश्म-ए-बे-ख़्वाब की तरह गुज़री

हिज्र की अंजुमन से हर साअ'त

अश्क-ए-बे-ताब की तरह गुज़री

दास्ताँ मेरी इस कहानी के

अन-पढ़े बाब की तरह गुज़री

दिल के दरिया से हर ख़ुशी 'अमजद'

एक गिर्दाब की तरह गुज़री

(1077) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554