कान लगा कर सुनती रातें बातें करते दिन

कान लगा कर सुनती रातें बातें करते दिन

कहाँ गईं वो अच्छी रातें बातें करते दिन

एक ही मंज़र शहर पे अपने कब से ठहरा है

कुछ सोई कुछ जागी रातें बातें करते दिन

दीवानों के ख़्वाब की सूरत अन-मिल और बेजोड़

अपने आप से लड़ती रातें बातें करते दिन

जाने कब ये मेल करेंगे एक-दूजे के साथ

ख़ामोशी में डूबी रातें बातें करते दिन

तन्हाई के ख़ौफ़ की देखो क्या क्या शक्लें हैं

सन्नाटे में लिपटी रातें बातें करते दिन

'अमजद' अपने साथ रहेंगे कब तक रस्तों में

गहरी सोच में उलझी रातें बातें करते दिन

(1356) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din In Hindi By Famous Poet Amjad Islam Amjad. Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din is written by Amjad Islam Amjad. Complete Poem Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din in Hindi by Amjad Islam Amjad. Download free Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din Poem for Youth in PDF. Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din is a Poem on Inspiration for young students. Share Kan Laga Kar Sunti Raaten Baaten Karte Din with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.